भारतीय निर्वाचन आयोग
This post is not available in English yet. Showing the Hindi version.
भारत निर्वाचन आयोग एक संवैधानिक संस्था है। इसकी स्थापना 25 जनवरी 1950 को हुई थी। यह लोकसभा, राज्य विधानसभाओं, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के चुनावों का संचालन करता है। संविधान के अनुच्छेद 324 में निर्वाचन आयोग से संबंधित प्रावधान दिया गया है। 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है।
