बिहार का विक्रमशिला गंगा डॉल्फिन अभयारण्य
विक्रमशिला गंगा डॉल्फिन अभयारण्य बिहार के भागलपुर जिले में स्थित है। इसकी स्थापना 1991 में हुई थी। यह गंगा नदी में डॉल्फिन के संरक्षण के लिए प्रसिद्ध है। गंगा नदी डॉल्फिन भारत का राष्ट्रीय जलीय जीव है। इसे 2009 में राष्ट्रीय जलीय जीव घोषित किया गया था।
